22 मार्च 2013 - 19:30

लेबनान के प्रधान मंत्री के त्यागपत्र के बाद देश में जारी राजनीतिक संकट और गहरा गया है। लेबनान में आम चुनावों के आयोजन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मदभेद गहरे होने के कारण राजनीतिक संकट की स्थिति है....

लेबनान के प्रधान मंत्री के त्यागपत्र के बाद देश में जारी राजनीतिक संकट और गहरा गया है। लेबनान में आम चुनावों के आयोजन को लेकर राजनीतिक दलों के बीच मदभेद गहरे होने के कारण राजनीतिक संकट की स्थिति है।

लेबनान में राजनीतिक संकट ऐसे समय में उत्पन्न हुआ है कि जब देश के विभिन्न क्षेत्रों में वहाबी चरमपंथी गुट अशांति एवं हिंसा फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों से सीरियाई सरकार के विरुद्ध लड़ रहे आतंकवादी गुट और उनके समर्थक देश भी लेबनान को उसी आग में झोंकने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें सीरिया जल रहा है।

ग़ौरतलब है कि लेबनान के प्रधान मंत्री नजीब मीक़ाती ने शुक्रवार को मंत्रीमंडल द्वारा उनकी मांगें अस्वीकार कर दिए जाने के बाद त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने लेबनान के पुलिस प्रमुख के कार्यकाल की अवधि में विस्तार और संसदीय चुनाव पर दृष्टि रखने के लिए एक दल गठित किए जाने की मांग की थी। मंत्रीमंडल के अधिकांश मंत्रियों ने उनकी इन मांगों को देश के क़ानून के विपरीत बताते हुए उनका विरोध किया था।